करीना कपूर का जीवन परिचय । Kareena Kapoor biography in Hindi

kareena kapoor biography in hindi के इस भाग मे आप करीना कपूर जुड़े कुछ पहलू जैसे शिक्षा , उपलब्धियां, कॉन्ट्रोवर्सी, सम्मान , पारिवारिक जीवन ,परोपकार , इत्यादि के विषय मे आप जानोगे |

कपूर खानदान की यह एक प्रसिद्ध महिला अभिनेत्री है लेकिन इनकी प्रसिद्धि मे बहुत बड़ा संघर्ष छुपा हुआ है | आप ये कह सकते है की करीना कपूर की मद्दद करने के किए उनके परिवार था इसी कारणवश फिल्म इंडस्ट्री मे अपना करियर बना पायी | ये काही हद तक सही हो सकता ही लेकिन उनक भी संघर्ष उनके साथ था | कपूर ने अपने फिल्म करियर से सभी का दिल जीता | उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए जो की भारत में बहुत लोकप्रिय हुए | कपूर खानदान ने अपनी अपनी कई पीढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में लगा दी |

करीना कपूर का प्रारंभिक जीवन काल खुशियों से भरा रहा है क्योंकि इन के दादा, परदादा तथा चाचा सभी ने भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय का सिक्का चलाया था | इनकी कई पीढ़ियां भारतीय सिनेमाघरों में अभिनय करती गुजर गई |

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ पिता का नाम रणबीर कपूर तथा माता का नाम बबीता कपूर है | करीना कपूर को सभी लोग प्यार से बेबों के नाम के नाम से पुकारते है | करीना कपूर जब अपने मां के गर्भ में थी तब उनकी मां एना करेनिना की किताबें अक्षर पढ़ा करती थी अतः इसीलिए करीना कपूर का नाम करीना रखा गया | करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर है कपूर खानदान किसी की पहचान का मोहताज नहीं है यह इतना लोकप्रिय है जिसे सभी जानते हैं करीना कपूर के चाचा राज कपूर है | नीचे परिवार का संबद्ध दिया गया है |

पिता का नाम रणधीर कपूर
माता का नाम बबिता कपूर
दादा जी का नाम राज कपूर
नाना जी का नाम हरी शिवदासानी
चाचा का नाम ऋषि कपूर और राजीव कपूर
बहन का नाम करिश्मा कपूर
पति का नाम सैफ अली खान
बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी और जहगीर आली खान पटौदी
सास का नाम शर्मीला टैगोर
ससुर का नाम मंसूर अली खान
ननद का नाम सोहा अली खान और सबा अली खान

करीना कपूर की शिक्षा

करीना कपूर की शुरुआती शिक्षा मुंबई के एक नर्सिंग स्कूल से हुई जिसका नाम जमनाबाई नर्सी स्कूल था फिर वह देहरादून चले गए वहां से वेल्हम गर्ल्स हाई स्कूल में दाखिला करवाया |

Kareena Kapoor childhood photo

करीना कपूर का शुरू से ही मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री से लगाओ था क्योंकि उनके पूरे खानदान में सभी फिल्मों से जुड़े हुए थे | वह इस स्कूल में केवल अपनी मां को खुश करने के लिए ही गई थी उन्हें गणित विषय छोड़कर और किसी भी सी विषय में रुचि नहीं थी |

वेल्हम से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे और पढ़ने के लिए मिथिला बाई कॉलेज में दाखिला लिया | वहां से कॉमर्स की पढ़ाई की और उसे 2 साल में खत्म करके स्नातक की डिग्री ली |

अतः जैसी उनकी इच्छा थी उन्होने वैसा ही काम किया अब उसे फिल्म और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी वाक्यांशों और तरीकों को समझना था | क्योंकि करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थी | इसलिए उन्होने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया संस्था से जुड़ गई जुड़ने के बाद उसने फिल्म के तौर-तरीकों को समझना शुरू कर दिया | अतः करीना कपूर एफटीआईआई से अभिनय सीखने लगी और एक उम्दा अभिनेत्री बनकर सामने आए जिसे हम सब आज करीना कपूर के नाम से जानते हैं|

करीना कपूर ने पढ़ाई करना बंद नहीं किया गर्मियों की छुट्टियों में 3 महीने यूनाइटेड स्टेट के अवार्ड समर स्कूल में उसने माइक्रो कंप्यूटर की पढ़ाई की | अतः करीना कानून तथा उसके नियमों को समझना चाहती थी | इस कारण करीना कपूर ने लॉ की पढ़ाई के लिए एक कॉलमेंट कॉलेज में नामांकन करवा लिया और वहां से केवल 1 साल ही लॉ की पढ़ाई की

करीना कपूर का फिल्मी करियर

बचपन के दिनों से ही करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थी | वह मीनाक्षी और नरगिस के काम से बहुत प्रभावित थी उन्हीं की तरह बनना चाहती थी |करीना कपूर चुलबुली किस्म की लड़की थी | जिसे हर काम जल्दी करना पसंद था करीना कपूर के पिता करीना को फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आने देना चाहते थे | ना ही वह चाहते थे कि उनकी दोनों बेटियां करीना और करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय करें |

Kareena Kapoor family

इन्हीं कारणवस करीना की माता और उनके पिता में विवाद हो गया | करीना के पिता ने उनकी माता को छोड़ दिया और यह अलग अलग रहने लगे | करीना अपनी माता के पास रहने लगी अब करीना ने ठान लिया था | तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाना है इसी कारणवश राकेश रोशन की एक फिल्म कहो ना प्यार है जिसमें मेन हीरो में ऋतिक रोशन थे करीना कपूर को लीड अभिनेत्री के रूप में चुना गया और इससे फिल्म से करीना कपूर को बुलंदिया प्राप्त हुई |

करीना कपूर को इस फिल्म की वजह से बहुत प्रसिद्धि मिली और सभी डायरेक्टरों की नजर उनके अभिनय पर पढ़ चुकी थी अब करीना कपूर के पास काम की कमी नहीं रही और एक के बाद एक कई फिल्में करीना कपूर ने साइन की |

पहले उनके पिता उनके अभिनय को नकार रहे थे लेकिन जब करीना कपूर बुलंदियों को छूने लगी तब उनके पिता भी मान गए |

कहो ना प्यार है फिल्म के के तुरंत बाद इन्हें रिफ्यूजी का ऑफर आया | जिसमें मेन हीरो अमिताभ बच्चन थे | अतः करीना कपूर ने उस फिल्म को किया यह फिल्म 1947 में हुए बंटवारे पर आधारित थी | इस फिल्म ने भी भारतीय सिनेमा पर छाप छोड़ दी और कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए | अतः इस फिल्म से भी करीना कपूर के करियर को फिल्म इंडस्ट्री में रफ्तार मिल गई |

2000 में करीना कपूर के करियर को रफ्तार मिल गई थी अतः एक हिंदी फिल्म आई मुझे कुछ कहना है जिस फिल्म में तुषार कपूर मेन रोल में थे अभिनेत्री के रूप में करीना कपूर थे | इसके बाद करीना कपूर की यादें सुभाष जी द्वारा निर्मित है और इसके मेन हीरो ऋतिक रोशन लेकिन यह फिल्म ज्यादा चल नहीं पाए |उसके पश्चात अजनबी फिल्म मे करीना कपूर नजर आए इसमें मेन रोल पर अक्षय कुमार थे इसी प्रकार करीना कपूर अपनी बुलन्दियो को चुने लगी |

करीना कपूर की उपलब्धियां तथा सम्मान

करीना कपूर को अपने अनुभव और बेहतर प्रदर्शन के लिए विभिन्न प्रकार के सम्मान और अवार्ड से नवाजा गया जो कि इस प्रकार है……. …….

किस साल किस फिल्म के लिए सम्मान का नाम
2011 We Are Family Best Supporting Actress
2008 Jab We Met Best Actress या बेस्ट अभिनेत्री
2007 Omkara या ओमकारा Best Actor/Actress Critics Award
2005 Dev या देव Best Actor/Actress Critics Award
2004 Chameli या चमेली Filmfare Special Performance Award
2008 Jab We Met Best Performance In A Leading Role (Female)
2004 बेहतर अभिनय के लिए Samsung Style Diva Award
2001 Refugee या रेफूजी Best Newcomer – Female
2010 Paa या पा Best Performance In A Leading Role (Female)
2010 3 Idiots Best Performance In A Leading Role (Female)

करीना कपूर से जुड़े हुए कुछ विवाद या कॉन्ट्रोवर्सी

करीना कपूर सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी तो तब खड़ी हुई जब करीना कपूर और शाहिद कपूर दोनों के लव अफेयर की कुछ फोटो लीक हो गई | सोशल मीडिया पर इनका मजाक पढ़ने लगा जगह जगह पर इनकी चर्चा होने लगी इसी वजह से शाहिद और करीना एक दूसरे से दूर हो गए और इनका ब्रेकअप हो गया |

actress Kareena Kapoor

अजनबी फिल्म के दौरान बिपाशा बसु से हुए झगड़े की चर्चा ज़ोर पकड़ लिया इस लड़ाई के अनुसार करीना कपूर ने बिपाशा बसु को काली बिल्ली कहकर चिढ़ाया |यह भी बहुत ही विवादित मामला हुआ |

सोशल मीडिया तथा अखबारों की माने तो करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा में कुछ छगड़ा हुआ | जिसकी खबरें सोशल मीडिया तथा मीडिया में आग की तरह फैल ने लगी और इन दोनों की लड़ाई के चर्चे सारी बॉलीवुड इंडस्ट्री जान गई |

करीना कपूर का पारिवारिक जीवन

करीना कपूर अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर है करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ले | करीना और सैफ के दो बच्चे हैं तैमूर अली खान पटाखे और जहांगीर अली खान पटौदी | दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी करीना कपूर बहुत ही सुंदर और एक मनमोहक इस्त्री हैं |

Kareena Kapoor husband

करीना कपूर खान सुंदर महिला ने के साथ-साथ परोपकारी भी हैं | वह सोशल सहायता में हमेशा खड़ी रहती हैं वह महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में रहती हैं | हमेशा ऐसे विरोध के साथ अपनी आवाज भी व्यक्त करती हैं |

ये भी पढे……….

  1. अक्षरा सिंह का जीवन परिचय | Akshara Singh Biography In Hindi
  2. भूमि पेडनेकर का जीवन परिचय | bhumi pednekar biography in hindi
  3. शिवांगी जोशी का जीवन परिचय | Shivangi Joshi Biography In Hindi

FAQ……….

करीना कपूर का जन्म कब हुआ ?

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ |

करीना कपूर की शादी कब वह किससे हुई ?

करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की |

करीना कपूर के कितने बच्चे है और उनके क्या नाम है ?

करीना और सैफ के दो बच्चे हैं तैमूर अली खान पटौदी और जहांगीर अली खान पटौदी

करीना के माता और पिता का क्या नाम है ?

ल्करीना की माता का नाम बबिता कपूर तथा पिता का नाम रणधीर कपूर है |

Leave a Comment